एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | हाओकिप ने आखिरी क्षणों में गोल कर नामधारी एफसी को जीत दिलायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीटर सेमिनथांग हाओकिप के आखिरी क्षणों में किये गये गोल के दम पर नामधारी एफसी ने आई-लीग फुटबॉल में बुधवार को यहां नेरोका एफसी को 3-2 से शिकस्त दी।

खेल की खबरें | हाओकिप ने आखिरी क्षणों में गोल कर नामधारी एफसी को जीत दिलायी

लुधियाना, 14 फरवरी पीटर सेमिनथांग हाओकिप के आखिरी क्षणों में किये गये गोल के दम पर नामधारी एफसी ने आई-लीग फुटबॉल में बुधवार को यहां नेरोका एफसी को 3-2 से शिकस्त दी।

यह मुकाबला ड्रा की ओर बढ़ रहा था लेकिन हाओकिप ने आखिरी सीटी बजने से कुछ समय पहले (90+3 मिनट) गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

टीम के लिए दो अन्य गोल आकाशदीप सिंह (35वां मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (43 वां मिनट) ने किये।

नेरोका के लिए सजल बैग (24वां मिनट) और मोहम्मद शरीफ खान (84 वां मिनट) ने गोल किये।

दोनों टीमों पर रेलीगेशन की तलवार लटकी है लेकिन इस जीत से 11वें स्थान पर काबिज नामधारी एफसी की स्थिति कुछ बेहतर हुई है। नामधारी के नाम 13 मैचों में 12 अंक हैं।

नेरोका 13 टीमों की तालिका में 12 मैचों में सात अंक के साथ 12 वें पायदान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).