मस्जिदों को मनसे प्रमुख की चेतावनी के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा बजाया गया
राज ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में मनसे की गुड़ी पड़वा रैली में कहा था, ‘‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर उससे भी तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा.
राज ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में मनसे की गुड़ी पड़वा रैली में कहा था, ‘‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर उससे भी तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा.’’
स्थानीय मनसे कार्यकर्ता रविवार को कल्याण के साई चौक स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और उन्होंने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाया तथा जोर-जोर से इसका उच्चारण किया. उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए. यह भी पढ़ें : राज ठाकरे का भाषण भाजपा ने लिखा और प्रायोजित किया था: संजय राउत
मनसे की कल्याण इकाई के अध्यक्ष उल्हास भोइर ने इस बारे में मीडिया से कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख के आदेश का पालन करने में कभी हिचकेंगे नहीं.
Tags
संबंधित खबरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान की आशंका
'Captain' Ashok Kharat Video: रिटायर्ड नेवी अधिकारी अशोक खरात के खिलाफ नासिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं के Sexual एक्सप्लोइटेशन और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार
Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक
Ladki Bahin Yojana E-KYC Update: लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार का आखिरी मौका, 31 मार्च तक न करने पर रुक सकती है किस्त
\