देश की खबरें | हंसखली सामूहिक दुष्कर्म मामला : सीबीआई पीड़िता के पिता से कर सकती है बातचीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सामूहिक बलात्कार की शिकार लड़की के पिता से बृहस्पतिवार को बात कर सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हंसखली (पश्चिम बंगाल), 14 अप्रैल केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सामूहिक बलात्कार की शिकार लड़की के पिता से बृहस्पतिवार को बात कर सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि हथियारों का भय दिखाकर उनकी बेटी का शव अंतिम संस्कार के लिए छीन लिया गया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम बुधवार रात हंसखली पहुंची। टीम में दो महिला अधिकारी भी हैं।

उन्होंने कहा कि सीबीआई की टीम हंसखली थाना गयी और केस डायरी और जांच से संबंधित अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया।

अधिकारी ने कहा, "हमने केस डायरी और जांच से जुड़े अन्य दस्तावेज ले लिए हैं। हम आज लड़की के पिता से मिल सकते हैं और उनका बयान दर्ज कर सकते हैं।"

अस्पताल में भर्ती पिता ने बुधवार को दावा किया था कि आरोपियों ने हथियरों का भय दिखाकर उनकी बेटी का शव छीन लिया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

लड़की के माता-पिता आरोप लगाते रहे है कि उन्हें धमकी दी गई थी कि अगर मामले की शिकायत पुलिस में की गयी तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम मुख्य आरोपी के घर भी जा सकती है जहां अपराध हुआ था।

नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ चार अप्रैल को एक पार्टी में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। पीड़िता के परिवार का दावा है कि इस मामले में मुख्य आरोपी एक तृणमूल कांग्रेस पंचायत सदस्य का बेटा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\