विदेश की खबरें | हमास ने दो इजराइली बंधकों को रिहा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दो बंधकों - ताल शोहम (40) और एवेरा मेंगिस्टू (39) को नकाबपोश और हथियारबंद हमास लड़ाके मंच पर लाए और उसके बाद उन्हें रेड क्रॉस की एम्बुलेंस में बैठा दिया गया। इसके बाद एम्बुलेंस इजराइल में एक नजदीकी क्रॉसिंग की ओर बढ़ गई।
दो बंधकों - ताल शोहम (40) और एवेरा मेंगिस्टू (39) को नकाबपोश और हथियारबंद हमास लड़ाके मंच पर लाए और उसके बाद उन्हें रेड क्रॉस की एम्बुलेंस में बैठा दिया गया। इसके बाद एम्बुलेंस इजराइल में एक नजदीकी क्रॉसिंग की ओर बढ़ गई।
इजराइल और हमास के बीच बंधकों और कैदियों की रिहाई ऐसे वक्त में हो रही है जब हमास के चरम पंथियों ने अगवा किए गए दो छोटे बच्चों की मां शिरी बिबास के बजाए किसी और का शव सौंप दिया था और इसे लेकर फलस्तीन खफा है।
हमास ने दो बेटों के शवों के साथ महिला का जो शव सौंपा था वह फलस्तीन की किसी महिला का था, बच्चों की मां शिरी बिबास का नहीं।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे समझौते का "क्रूर और दुर्भावनापूर्ण उल्लंघन" करार दिया था और बदला लेने का प्रण किया है वहीं हमास ने कहा कि यह एक गलती थी।
शनिवार को रिहा किये जा रहे छह बंधक, संघर्षविराम के प्रथम चरण के तहत रिहा किये जाने वाले अंतिम जीवित व्यक्ति हैं।
इथियोपियाई-इजराइली मेंगिस्टू को 2014 में गाजा में बंदी बनाया गया था। मेंगिस्टू के परिवार ने रिहाई पर गीत गाए।
उत्तरी इजराइली गांव माले त्ज़्विया के शोहम अपनी पत्नी के परिवार से मिलने किबुत्ज़ बेरी गए थे तभी सात अक्टूबर 2023 को हमास के चरमपंथियों ने वहां हमला कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)