विदेश की खबरें | हमास ने इस्माइल हनिया को फिर से अपना सर्वोच्च नेता चुना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस्लामी समूह में निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई ने कहा कि हनिया को शुरा परिषद ने चार साल का एक नया कार्यकाल दिया है। वह निर्विरोध चुने गये।
इस्लामी समूह में निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई ने कहा कि हनिया को शुरा परिषद ने चार साल का एक नया कार्यकाल दिया है। वह निर्विरोध चुने गये।
हनिया, दो साल से निर्वासन में हैं। वह हमास के संस्थापक अहमद यासीन के पूर्व सहयोगी हैं। यासीन की 2004 में इजराइली हवाई हमले में हत्या कर दी गई थी।
वह 2006 के चुनाव में हमास के संसदीय चुनाव जीतने के बाद फलस्तीनी के प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा दे चुके हैं। हनिया ने 2017 में हमास प्रमुख चुने जाने से पहले समूह के गढ़ गाजा में हमास के नेता के तौर पर सेवा दी थी।
हनिया 2019 में गाजा छोड़ कर चले गये और उन्होंने अपना समय तुर्की और कतर में बिताया। हालांकि, उन्होंने नहीं कहा है कि वह कब लौटेंगे।
हमास एक इस्लामी आंदोलन है, जो इजराइल की तबाही चाहता है। साल 2007 में गाजा पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद से समूह ने इजराइल के खिलाफ कई लड़ाइयां लड़ी हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

