विदेश की खबरें | हमास शनिवार को 13 और इजराइली बंधकों को रिहा कर सकता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमास बच्चों समेत 13 इजराइली बंधकों के दूसरे समूह को शनिवार को रिहा कर सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरूशलम, 25 नवंबर हमास बच्चों समेत 13 इजराइली बंधकों के दूसरे समूह को शनिवार को रिहा कर सकता है।

हमास उग्रवादियों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले में इन्हें बंधक बना लिया था।

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है कि उसे समझौते के तहत शनिवार को रिहा किए जाने वाले लोगों के नाम की सूची शुक्रवार रात प्राप्त हुई।

इजराइल और हमास के बीच समझौते के तहत चार दिवसीय युद्धविराम शुक्रवार सुबह प्रभावी हो गया और इसी के साथ इजराइल में कैद फलस्तीनियों और गाजा में उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की अदला-बदली शुरू हुई है।

शुक्रवार को इजराइल ने 39 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जबकि इसके कुछ घंटे पहले गाजा में हमास के उग्रवादियों ने 13 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया था।

इजराइल में लोगों ने अपने कुछ रिश्तेदारों की वापसी पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन जो लोग अभी भी कैद में हैं, उन्हें लेकर चिंताएं बरकरार हैं।

वर्ष 2007 से गाजा पट्टी पर शासन कर रहे हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर आश्चर्यजनक हमला किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए। हमास उग्रवादियों ने लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था।

इसके जवाब में इजराइल ने गाजा पर भीषण हमले किए, जिसमें 14,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

इजराइल ने 300 फलस्तीनी कैदियों की एक सूची जारी की है। समझौते के तहत तीन फलस्तीनी कैदियों के बदले में हमास एक बंधक को रिहा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी