एजेंसी न्यूज

IND vs SL 1st ODI Live Score Update: श्रीलंका ने टीम इंडिया के सामने रखा 231 रनों का लक्ष्य, डुनिथ वेलालेज ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

असालंका ने चौथे विकेट के लिए निसांका के साथ 31 रन जुटाये लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर विकेट गंवा दिया. दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन निसांका ने इस दौरान कुछ बेहतरीन शॉट खेले. लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने उनकी पारी का अंत किया जिससे श्रीलंका ने पांचवां विकेट गंवाया.

IND vs SL 1st ODI Live Score Update: श्रीलंका ने टीम इंडिया के सामने रखा 231 रनों का लक्ष्य, डुनिथ वेलालेज ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
डुनिथ वेलालेज (Photo Credits: Twitter)

कोलंबो: भारत की सटीक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका का शीर्ष क्रम चरमरा गया लेकिन सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (56 रन) और निचले क्रम में दुनिथ वेलालागे (नाबाद 67 रन) के संयमित अर्धशतकों की मदद से उसने शुक्रवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट पर 230 रन बनाये. निसांका ने 75 गेंद में नौ चौके से 56 रन बनाये जबकि वेलालागे ने 65 गेंद में सात चौके और दो छक्के जड़कर 67 रन बनाये. IND vs SL 1st ODI Live Score Board: यहां देखें टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहले वनडे का स्कोर बोर्ड

भारत के लिए अक्षर पटेल (33 रन देकर दो विकेट) और अर्शदीप सिंह ने दो दो जबकि कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे ने एक एक विकेट झटका. श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका ने टर्न ले रही पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने अविष्का फर्नांडो का विकेट गंवा दिया जिन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा.

फिर निसांका और कुसल मेंडिस (14 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 39 जोड़कर वापसी की कोशिश की. टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की तरह श्रीलंका ने अपने विकेट जल्दी जल्दी गंवा दिये. भारतीय गेंदबाजों का प्रयास भी अच्छा रहा जिन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खराब शॉट खेलने पर मजबूर किया.

मेंडिस को दुबे ने पगबाधा आउट किया. श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 46 रन से 27वें ओवर में पांच विकेट पर 101 रन हो गया. पिछले कुछ समय से वनडे में श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा भारतीय स्पिनरों की गेंदों को समझ नहीं सके और 18 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो गये.

असालंका ने चौथे विकेट के लिए निसांका के साथ 31 रन जुटाये लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर विकेट गंवा दिया. दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन निसांका ने इस दौरान कुछ बेहतरीन शॉट खेले. लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने उनकी पारी का अंत किया जिससे श्रीलंका ने पांचवां विकेट गंवाया.

वेलालागे और जेनिथ लियानागे (20) ने सकारात्मक होकर खेलते हुए छठे विकेट के लिए 43 गेंद में 41 रन जोड़े. इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को एक ओवर गेंदबाजी कराई जिसमें लियानागे ने एक शॉर्ट पिच गेंद को पुल करते हुए छक्के के लिए पहुंचाया.

अक्षर पटेल की गेंद पर रोहित ने लियानागे का कैच लपका और श्रीलंकाई बल्लेबाज के डीआरएस लिए बिना पवेलियन लौटने से यह भागीदारी खत्म हुई जबकि रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद बल्ले के किनारे से छूकर नहीं गई थी.

फिर वेलालागे और वानिंदु हसरंगा (24, 35 गेंद) ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े. वेलालागे ने आठवें विकेट के लिए अकिला धनंजय के साथ 46 रन की भागीदारी निभाई. उन्होंने 59 गेंद में अपना पहला वनडे अर्धशतक बनाया और अपनी टीम को 200 रन का आंकड़ा पार कराया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).