देश की खबरें | हमीरपुर में लापता नाबालिग लड़की का अधजला शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग किशोरी के शव मिलने का यह मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के औड़ेरा गांव का है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग किशोरी के शव मिलने का यह मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के औड़ेरा गांव का है।
गांव के रहने वाले घनश्याम कुशवाहा की 17 वर्षीय बेटी बीते 16 फरवरी से लापता थी, जिसका शव शुक्रवार को सुनसान इलाके में अधजला पड़ा मिला।
पीड़ित के पिता घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 16 फरवरी को पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का हरिश्चंद्र कुशवाहा उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया था और पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की होती, तो बच्ची की जान बच जाती।
पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राठ में हत्या और अपराध के साक्ष्य मिटाने की धारा में हरिश्चंद्र कुशवाहा और सुखलाल कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)