एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे के लिये हैदर और शफीक को पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाले पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में हैदर अली और अब्दुल्ला शफीक को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है ।

खेल की खबरें | जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे के लिये हैदर और शफीक को पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं

कराची, 29 अक्टूबर पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाले पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में हैदर अली और अब्दुल्ला शफीक को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है ।

उपकप्तान शादाब खान भी फिटनेस कारणों से टीम से बाहर हैं । सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन भी टीम में जगह नहीं बना सके हैं ।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch CSK vs KKR Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

बाबर आजम पहली बार वनडे श्रृंखला में टीम की कप्तानी करेंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जीत के साथ इस पारी की शुरूआत करना चाहता हूं ।’’

दोनों टीमों के कोरोना वायरस टेस्ट हो चुके हैं और पृथकवास भी पूरा हो गया है ।दोनों टीमों ने गुरूवार को रावलपिंडी स्टेडियम में अभ्यास किया ।

यह भी पढ़े | जीत के अश्वमेधी अभियान पर सवार पंजाब का सामना ‘करो या मरो के मुकाबले’ में रॉयल्स से.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर में ‘स्मॉग’ के कारण तीन वनडे और तीन टी20 मैच रावलपिंडी में ही कराने का फैसला किया । मैच दर्शकों के बिना खेले जायेंगे ।

पाकिस्तान टीम : बाबर आजम (कप्तान), इमामुल हक, आबिद अली, फखर जमां, हारिस सोहेल, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, उस्मान कादिर, वहाब रियाज, शाहीन शाह अफरीदी, हैरिस रऊफ, मूसा खान ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).