देश की खबरें | मोदी सरकार ने चीन के खिलाफ ऊर्जा लगाई होती तो नड्डा को ‘झूठ’ नहीं बोलना पड़ता : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राहुल गांधी पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए सोमवार को दावा किया कि अगर भाजपा एवं नरेंद्र मोदी सरकार ने चीन की घुसपैठ से निपटने में ऊर्जा लगाई होती तो ‘देश को गुमराह करने’ के लिए नड्डा को झूठ नहीं बोलना पड़ता।

नयी दिल्ली, छह जुलाई कांग्रेस ने राहुल गांधी पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए सोमवार को दावा किया कि अगर भाजपा एवं नरेंद्र मोदी सरकार ने चीन की घुसपैठ से निपटने में ऊर्जा लगाई होती तो ‘देश को गुमराह करने’ के लिए नड्डा को झूठ नहीं बोलना पड़ता।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या मोदी सरकार सैनिकों के महंगाई भत्ते में कटौती करके और रक्षा खर्च कम करके हमारे जवानों का मनोबल बढ़ा रही है?

यह भी पढ़े | मुम्बई, ठाणे में 100 मिमी से अधिक बारिश.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नड्डा जी, आप रोजाना जिस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं उससे आप दुर्भावना से ग्रसित एक भाजपा प्रवक्ता प्रतीत होते हैं। अगर भाजपा और मोदी सरकार ने चीन से लड़ने और हमारे शस्त्र बलों का सहयोग करने में ऊर्जा लगाई होती तो आपको चीनी घुसपैठ पर देश को गुमराह करने के लिए झूठ बोलने की जरूरत नहीं पड़ती।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘नड्डा जी, कृपया जवाब दीजिए कि क्या हमारे 15 लाख सशस्त्र बलों और 26 लाख सैन्य पेंशनभोगियों का 11,000 करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता काटना ही मोदी सरकार की ओर से उत्साह बढ़ाने का कदम है?’’

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश बना शत-प्रतिशत घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश का पहला राज्य: मुख्यमंत्री.

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या पूर्व भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली, संसद की प्राक्कलन समिति ने अपनी रिपोर्ट में नहीं कहा था कि रक्षा खर्च 56 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर चला गया है? क्या मोदी सरकार इसी तरह हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाती है?’’

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस सरकार की आदत रही है कि जब उससे कठिन प्रश्न पूछा जाए तो वे सवाल पूछने वाले पर हमला करते हैं। राहुल गांधी विपक्ष के एक नेता की हैसियत से सवाल पूछे रहे हैं। आप हेडलाइन मैनेजमेंट का सहारा क्यों ले रहे हैं? सरकार को अब अपनी तरकीब बदलनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को समझना चाहिए कि हेडलाइन मैनेजमेंट की एक सीमा होती है। आप तथ्यों के बारे में बात करिए।’’

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने सोमवार को कहा कि वायनाड से सांसद रक्षा मामलों की, संसद की स्थायी समिति की ‘‘एक भी बैठक’’ में शामिल नहीं हुए, लेकिन देश का ‘‘मनोबल’’ गिराने और सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने का काम लगातार कर रहे हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रक्षा मामलों की, संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल न होने की खबर के बाद, नड्डा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड