विदेश की खबरें | हैकर्स ने डेनमार्क की समाचार एजेंसी पर हमला किया, फिरौती मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. समाचार एजेंसी ” रिट्ज़ाउ” के सीईओ लार्स वेस्टरलोके ने बुधवार को यह नहीं बताया कि फिरौती में कितनी रकम मांगी गई थी, क्योंकि हमला करने वालों ने एक संदेश के साथ एक फाइल छोड़ी है लेकिन उसे एजेंसी ने अपने सलाहकारों की सलाह के बाद खोला नहीं है।

समाचार एजेंसी ” रिट्ज़ाउ” के सीईओ लार्स वेस्टरलोके ने बुधवार को यह नहीं बताया कि फिरौती में कितनी रकम मांगी गई थी, क्योंकि हमला करने वालों ने एक संदेश के साथ एक फाइल छोड़ी है लेकिन उसे एजेंसी ने अपने सलाहकारों की सलाह के बाद खोला नहीं है।

” रिट्ज़ाउ” डेनमार्क के मीडिया को समाचार और फोटो सेवा उपलब्ध कराती है। उसका कहना है कि उसने ग्राहकों के लिए अपनी आपात सेवा को छह ब्लॉगों पर स्थानांतरित कर दिया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने बलात्कार के दोषियों की सजा से संबंधित दो अध्यादेशों को सैद्धांतिक मंजूरी दी.

वेस्टरलोके ने कहा ‘‘ अगर सब कुछ उम्मीद के मुताबिक हुआ तो हमारी सेवाएं बृहस्पतिवार तक धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी। ’’

उन्होंने कहा कि ” रिट्ज़ाउ” के 100 सर्वर में से हमले की वजह से लगभग 25 सर्वर क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसकी वजह से संपादकीय प्रणाली को बंद करना पड़ा।

यह भी पढ़े | भारत से सामान्य व्यापार संबंध बहाल करने लिए China ने किया फिर आग्रह.

यह हमला मंगलवार से शुरू हुआ था और इसके पीछे कौन है, इसकी जानकारी नहीं है।

” रिट्ज़ाउ” की स्थापना 1866 में हुई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\