जरुरी जानकारी | चीन में एच20 एआई कंप्यूटर चिप की आपूर्ति जल्द शुरू होने की उम्मीद: एनवीडिया सीईओ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुआंग ने सोमवार देर रात कंपनी के ब्लॉग में यह जानकारी दी।
हुआंग ने सोमवार देर रात कंपनी के ब्लॉग में यह जानकारी दी।
इसमें कहा गया, ‘‘अमेरिका सरकार ने एनवीडिया को आश्वासन दिया है कि लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे और कंपनी को आपूर्ति जल्द शुरू करने की उम्मीद है।’’
हुआंग ने बीजिंग में पत्रकारों से कहा, ‘‘ आज, मैं घोषणा कर रहा हूं कि अमेरिकी सरकार ने एच20 की आपूर्ति शुरू करने के लिए लाइसेंस आवेदन को मंज़ूरी दे दी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया के सबसे अधिक एआई शोधकर्ता चीन में हैं। चीन में यह इतना नवीन और गतिशील है कि बेहद जरूरी हो जाता है कि अमेरिकी कंपनियां, चीन में प्रतिस्पर्धा करें और बाजार में अपनी सेवाएं दे सकें।’’
हुआंग ने हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अमेरिकी नीति-निर्माताओं से मुलाकात की थी। इस सप्ताह वे आपूर्ति श्रृंखला सम्मेलन में हिस्सा लेने और चीनी अधिकारियों से वार्ता करने के लिए बीजिंग में हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह चीन को एनवीडिया के एच20 चिप और एएमडी के एमआई308 चिप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगा।
एनवीडिया के अनुसार, कड़े निर्यात नियंत्रण से कंपनी को 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त नुकसान हो सकता है।
हुआंग और अन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर इन प्रतिबंधों को हटाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। उनका तर्क है कि इस तरह की पाबंदियां दुनिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी बाजारों में से एक में अमेरिकी प्रतिस्पर्धा में बाधा उत्पन्न करती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

