विदेश की खबरें | माली के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं गुतारेस: प्रवक्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस अफ्रीकी देश माली में सैन्य तख्तापलट में सैनिकों द्वारा राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता और उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के बंधक बनाए जाने के बाद वहां के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र, 20 अगस्त संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस अफ्रीकी देश माली में सैन्य तख्तापलट में सैनिकों द्वारा राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता और उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के बंधक बनाए जाने के बाद वहां के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं।

गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोविड-19 से मुकाबले के लिए अमेरिका ने भारत को दिए सौ और वेंटिलेटर.

उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन वहां के हालात पर करीब से नजर रख रहा है।

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन माली के लोगों के लिए काम करना जारी रखेगा और माली के लोगों के साथ मिलकर उत्तर और मध्य माली में सुरक्षा और रक्षा बलों के साथ संपर्क में रहेगा। जहां फिलहाल हालात बहुत चिंताजनक हैं।

यह भी पढ़े | US-China Trade Talk Canceled: अमेरिका-चीन में फिर छिड़ सकता है ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की व्यापार वार्ता.

महासचिव ने मंगलवार को अपने बयान में सैन्य विद्रोह की कड़ी निंदा की थी। सैनिकों ने राष्ट्रपति कीता और उनकी सरकार के सदस्यों को बंधक बना लिया था।

दुजारिक ने मंगलवार को कहा, ‘‘महासचिव माली में संवैधानिक व्यवस्था और कानून के शासन को तत्काल बहाल करने की मांग करते हैं।’’

गुतारेस ने सभी पक्षकारों विशेष रूप से रक्षा और सुरक्षा बलों से अधिकतम संयम बरतने और माली के लोगों के मानवाधिकारों और उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बनाए रखने का आग्रह किया है।

बुधवार को जारी बयान के अनुसार संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की तरह ही परिषद के सदस्यों ने सैन्य विद्रोह की निंदा की और ‘‘कानून के शासन को तत्काल बहाल करने और संवैधानिक व्यवस्था की ओर लौटने की आवश्यकता’’ को रेखांकित किया ।

गौरतलब है कि विद्रोही सैनिकों ने मंगलवार को राष्ट्रपति आवास का घेराव कर लिया था और हवा में गोलीबारी करते हुए उन्हें बंधक बना लिया था । इसके बाद राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\