एजेंसी न्यूज

Gurugram Shocker: प्रेमी की आत्महत्या के बाद महिला ने किया आत्मदाह

गुरुग्राम में प्रेमी की आत्महत्या से व्यथित 30 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर कमरे में खुद को आग लगा कर जान दे दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सेक्टर 37 की थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुनीता ने बताया कि रविवार देर रात महिला ने खुद को आग लगा ली.

Gurugram Shocker: प्रेमी की आत्महत्या के बाद महिला ने किया आत्मदाह
Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

गुरुग्राम, 29 मार्च : गुरुग्राम में प्रेमी की आत्महत्या से व्यथित 30 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर कमरे में खुद को आग लगा कर जान दे दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सेक्टर 37 की थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुनीता ने बताया कि रविवार देर रात महिला ने खुद को आग लगा ली. गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने कहा कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस के मुताबिक, बिहार की रहने वाली मंजू एक निजी कंपनी में काम करती थी और सेक्टर 37 इलाके में किराए के मकान में रहती थी. यह भी पढ़ें : छावला दुष्कर्म-हत्या मामला: तीन दोषियों को बरी करने के फैसले की समीक्षा वाली अर्जियां खारिज

उन्होंने बताया कि उसका किराना दुकान संचालक बाबूलाल के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, जिसने रविवार शाम को अवैध बंदूक से खुद को गोली मार ली थी. एसएचओ ने बताया कि महिला का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).