देश की खबरें | गुरुग्राम : सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में करावल-सोहना मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी तथा एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 19 अगस्त हरियाणा के गुरुग्राम में करावल-सोहना मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी तथा एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई। पुलिस के अनुसार अस्पताल में दोनों महिलाओं ने दम तोड़ा, जबकि अन्य घायलों का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।

सोहना के पास दोहला गांव निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि दुर्घटना शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे करांकी मोड़ के पास उस वक्त हुई, जब वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के भादक गांव से अपनी कार में लौट रहे थे। कार में डेढ़ साल के एक बच्चे समेत कुल सात लोग सवार थे।

इंद्रपाल ने शिकायत में कहा, "जब हमारी कार करांकी मोड़ के पास पहुंची, तब हरचंदपुर गांव की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर (ट्रक) ने उसमें टक्कर मार दी। ट्रक ने कार को तकरीबन 50 मीटर तक घसीटा। मुझे मामूली चोटें आईं, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रक चालक अपने वाहन के साथ मौके से भाग गया।"

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंची और घायलों को सोहना के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इंद्रपाल की शिकायत के मुताबिक एक अन्य महिला को एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

इंद्रपाल ने कहा, "यह दुर्घटना कैंटर चालक की लापरवाही के कारण हुई और उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।"

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज