देश की खबरें | गुरुग्राम: यातायात सिग्नल पर सांप दिखा कर लोगों को लूटने वाले दो सपेरे गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में साधु का भेष बना लोगों को सांपों से डराकर लूटने के आरोप में दो सपेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 19 अगस्त हरियाणा के गुरुग्राम में साधु का भेष बना लोगों को सांपों से डराकर लूटने के आरोप में दो सपेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने यातायात सिग्नल पर कार या ऑटो रिक्शा में सवार कई लोगों पर सांप छोड़ कर उन्हें लूटा है।
पुलिस ने उनके कब्जे से दो सांप बरामद कर वन्य जीव विभाग को सौंप दिए।
पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय रोहित नाथ और 26 वर्षीय शाकिब नाथ को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह मामला तब सामने आया जब 36 वर्षीय सादिया वानी ने सेक्टर-53 थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि साधु के भेष में आए दो लोगों ने उन पर सांप छोड़ दिया और उनसे 2,000 रुपये लूट लिए।
उनकी शिकायत के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई जब वह ऑटो-रिक्शा में कहीं जा रही थी।
सेक्टर-53 थाने के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया, “ संदिग्ध दिल्ली से गुरुग्राम आते थे और शहर के विभिन्न स्थानों पर यात्रियों को सांप दिखाकर लूटने के बाद वापस लौट जाते थे।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)