देश की खबरें | गुरुग्राम टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड: अदालत ने आरोपी पिता को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी बेटी एवं टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पिता दीपक यादव को यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
गुरुग्राम, 11 जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी बेटी एवं टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पिता दीपक यादव को यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
अदालत के बाहर एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने आरोपी की दो दिन की हिरासत मांगी थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर (अपराध में इस्तेमाल) की गोलियां बरामद करनी है। हमें यह भी सत्यापित करना है कि उसने कितनी गोलियां खरीदी थी।’’
यह पूछे जाने पर कि गोलियां कहां से बरामद की जानी है, अधिकारी ने कहा, ‘‘रेवाड़ी के निकट कसाम गांव में आरोपी की जमीन है। हमें गोलियां वहीं से लानी है।’’
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की बृहस्पतिवार को उसके पिता दीपक यादव (49) ने ही कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक में स्थित दो मंजिला मकान में हुई।
पुलिस ने बताया कि वे हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि घटना के समय खिलाड़ी की मां क्या कर रही थी।
राधिका के चाचा कुलदीप यादव की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब यह घटना हुई तब राधिका की मां मंजू यादव घर की पहली मंजिल पर थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

