देश की खबरें | गुरूग्राम : एनजीओ कर्मी पर किया गया यौन हमला, मारपीट भी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने यहां एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की एक महिला कर्मी पर कथित रूप से यौन हमला एवं मारपीट करने को लेकर एक व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।
गुरूग्राम (हरियाणा), 11 अक्टूबर पुलिस ने यहां एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की एक महिला कर्मी पर कथित रूप से यौन हमला एवं मारपीट करने को लेकर एक व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस में महिला द्वारा दर्ज की गयी शिकायत के अनुसार सोमवार सुबह को उसे एक मोबाइल नंबर से फोन आया था और फोनकर्ता ने अपना नाम राजकुमार बताया था।
महिला ने कहा, ‘‘ फोनकर्ता न हमारे एनजीओ को दान देने की पेशकश की और दानराशि लेने के लिए मुझे अपने कार्यालय बुलाया। जब मैंने उससे उनके कार्यालय का ठिकाना जानने के लिए संपर्क किया तब उसने मुझे सदर बाजार के समीप रोशनपुरा कॉलोनी में अपने घर पर आ जाने कहा।’’
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह उस मकान पर पहुंची तब अंदर घुसते हुए उस व्यक्ति ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके अनुसार जब उसने इसकी वजह पूछी तब वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा और उसके कपड़े भी फाड़ दिये।
एनजीओ कर्मी ने कहा, ‘‘ जब मैंने शोर मचाया, तब आरोपी मेरे साथ मारपीट करने लगा एवं मैं घायल हो गयी लेकिन किसी तरह मैं वहां से भाग निकली। ’’
उसकी शिकायत के आधार पर भादंसं की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एएसआई सुनीता ने कहा, ‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)