देश की खबरें | गुरुग्राम पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तीन शूटर को हरियाणा के गुरुग्राम जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, दो दिसंबर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तीन शूटर को हरियाणा के गुरुग्राम जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दो आरोपियों को शिवाजी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे आरोपी को सेक्टर 37 से पकड़ा। उनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल, चार कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गईं।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
निरीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में अपराध इकाई की टीम ने हीरो होंडा चौक और राजीव चौक के बीच राजमार्ग पर जिला रेवाड़ी के गांव भंडोर निवासी संदीप उर्फ सुमित को गिरफ्तार किया।
दूसरे आरोपी की पहचान भवानी सिंह उर्फ रोनी के रूप में हुई, जिसे राजनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
अपराध शाखा टीम ने तीसरे आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव कोथल खुर्द निवासी राहुल को बेरीवाला बाग के पास से गिरफ्तार किया।
सहायक पुलिस आयुक्त वरुण दहिया ने कहा, ‘‘हम आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। ये आरोपी एक लाख रुपये के इनामी आरोपी विकास उर्फ विक्की के करीबी हैं, जिसे चार दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।
यह भी बताया, ‘‘विक्की से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)