Gurugram Shocker: 14 वीं मंजिल से गिरने से जापानी महिला की मौत
शहर में एक इमारत की 14वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से एक जापानी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 9 मार्च : शहर में एक इमारत की 14वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से एक जापानी महिला की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. महिला की पहचान जापान निवासी मडोको थमानो (34) के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि वह पिछले साल सितंबर में अपने पति के साथ गुरुग्राम आई थी. वह अपने पति और दो बच्चों के साथ यहां एक सोसायटी में रह रही थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह हुई, जब पुलिस को एक महिला का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े होने की सूचना मिली. यह भी पढ़ें : आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर मुंबई को आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है. सेक्टर 53 थाने के प्रभारी, पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया, ‘‘दूतावास को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

