एजेंसी न्यूज

Gurugram: वित्तीय कंपनी के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर लड़ाई के बाद सहकर्मी को मारी गोली

गुरुग्राम में एक वित्तीय कंपनी के कर्मचारी ने रमाडा होटल के पास स्थित कार्यालय में कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने सहकर्मी को गोली मार दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

Gurugram: वित्तीय कंपनी के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर लड़ाई के बाद सहकर्मी को मारी गोली
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

गुरुग्राम (हरियाणा), 30 मार्च : गुरुग्राम में एक वित्तीय कंपनी के कर्मचारी ने रमाडा होटल के पास स्थित कार्यालय में कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने सहकर्मी को गोली मार दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी हरियाणा के हिसार का रहने वाला है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित की पहचान गुरुग्राम सेक्टर नौ स्थित फिरोज गांधी कॉलोनी के निवासी विशाल (23) के रूप में की गई है.

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विशाल को अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया कि विशाल के परिजन को इस बारे में सूचित किया गया और पीड़ित के भाई की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और शस्त्र कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. विशाल ने अपने बयान में कहा कि उसकी कार्यालय में कुर्सी को लेकर अपने सहकर्मी अमन जांगड़ा से मंगलवार को बहस हो गई थी. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री नीतीश की कुशवाहा समाज को नसीहत: दिल्ली से आने वाले लोगों से रहें सतर्क

पुलिस ने बताया कि विशाल और अमन के बीच बुधवार को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह कार्यालय से बाहर चला गया. पुलिस के अनुसार, विशाल ने आरोप लगाया कि जब वह सड़क पर चल रहा था, तो अमन पीछे से आया और उसने पिस्तौल से उस पर गोली चला दी. इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेंद्र विज ने कहा, ‘‘आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं. हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे.’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).