एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम : पिता ने ही गोली मारकर की राज्यस्तरीय टेनिस खिलाड़ी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की बृहस्पतिवार को उनके पिता ने ही कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम : पिता ने ही गोली मारकर की राज्यस्तरीय टेनिस खिलाड़ी की हत्या

गुरुग्राम, 10 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की बृहस्पतिवार को उनके पिता ने ही कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रकरण की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिता ने कथित तौर पर अपनी बेटी पर पांच से अधिक गोलियां चलाईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की एक टीम घर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

गुरुग्राम सेक्टर 56 पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया, ‘‘हम परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं। जांच चल रही है और जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।’’

टेनिस खिलाड़ी का परिवार गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक-फेज 2 में रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).