एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम: नशे के आदी बेटे ने 20 रुपये देने से इनकार करने पर मां की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में नशे के आदी एक शख्स ने 20 रुपये ना देने पर अपनी 56 वर्षीय मां की कथित रूप से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम: नशे के आदी बेटे ने 20 रुपये देने से इनकार करने पर मां की हत्या की

गुरुग्राम, 20 जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम में नशे के आदी एक शख्स ने 20 रुपये ना देने पर अपनी 56 वर्षीय मां की कथित रूप से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि अपनी मां की हत्या करने के बाद जमशेद पूरी रात उसी घर में सोया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बीती रात जमशेद ने अपनी मां रजिया से 20 रुपये मांगे, लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्सा होकर उसने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जमशेद नशे का आदी है और लंबे समय से गांजे और अफीम का सेवन कर रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि रजिया के पति मुबारक की चार महीने पहले ही मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).