देश की खबरें | गुरुग्राम: सोशल मीडिया मंच पर लाइव आकर आत्महत्या की, पत्नी ने महिला मित्र पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक व्यक्ति ने एक होटल के एक कमरे से सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम (हरियाणा), 12 सितंबर हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक व्यक्ति ने एक होटल के एक कमरे से सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मृतक विक्रम की पत्नी ने एक महिला पर ब्लैकमेल करने और उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
हिसार की रहने वाली मृतक की पत्नी नीरू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सोमवार को उनके पति विक्रम अपनी एक महिला मित्र के बुलाने पर उसका जन्मदिन मनाने के लिए सेक्टर-38 के एक होटल में गए थे।
पुलिस के मुताबिक, नीरू ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘होटल में, मेरे पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया और यहां तक कि इसे इंस्टाग्राम लाइव पर रिकॉर्ड भी किया गया। वह लगातार विक्रम को ब्लैकमेल कर उससे पैसे की मांग कर रही थी। उसके पास उन दोनों के कुछ आपत्तिजनक वीडियो थे जिन्हें वह ऑनलाइन जारी करने की धमकी देती थी।’’
नीरू ने यह भी कहा, ‘‘उसने विक्रम को दो बार प्रताड़ित किया और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।’’
सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी अंशी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

