देश की खबरें | गुरुग्राम: कार और पुलिस वाहन के बीच टक्कर में बच्चे की मौत, पांच लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर रविवार सुबह एक कार और पुलिस आपात वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में छह माह की बच्ची की मौत हो गई,जबकि पांच लोग घायल हो गए।

गुरुग्राम,15 जनवरी गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर रविवार सुबह एक कार और पुलिस आपात वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में छह माह की बच्ची की मौत हो गई,जबकि पांच लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह 11 बजे के करीब घाटा गांव के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस का आपात प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) फरीदाबाद से गुरुग्राम की ओर आ रहा था और कथित तौर पर गलत दिशा में चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान रिंकू(23), उनके बेटे प्रियांक,बहन काजल, मां बबीता, काजल के पुत्र अवि और छह माह की बेटी सावी के तौर पर की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक सहित सभी पुलिसकर्मी वाहन छोड़ कर फरार हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई, वहीं रिंकू का उपचार चल रहा है। शेष लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

मृत बच्ची के पिता विश्वजीत मान ने बताया कि दुर्घटना गलत दिशा से आ रहे ईआरवी चालक की लापरवाही से हुई। मान दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

डीएलएफ फेज-1 पुलिस थाने के निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि ईआरवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\