एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम के भाजपा नेता जीएल शर्मा ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता जी.एल. शर्मा ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

देश की खबरें | गुरुग्राम के भाजपा नेता जीएल शर्मा ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ी

गुरुग्राम (हरियाणा), छह सितंबर गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता जी.एल. शर्मा ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों ने बताया कि शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे।

इससे पहले टिकट के दावेदार भाजपा नेता नवीन गोयल ने भी अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया था।

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से राव नरबीर सिंह को टिकट दिए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च भी निकाला। बैनर थामे प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला कार्यालय ‘गुरुकमल’ पहुंचे।

भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने बृहस्पतिवार को पार्टी छोड़ दी थी और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की।

गोयल के साथ 100 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).