एजेंसी न्यूज

Gurugram: थप्पड़ मारने से नाराज व्यक्ति ने किराना दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर कुछ दिन पहले थप्पड़ मारे जाने से नाराज होकर किराना दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Gurugram: थप्पड़ मारने से नाराज व्यक्ति ने किराना दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

गुरुग्राम (हरियाणा), 23 अप्रैल : हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर कुछ दिन पहले थप्पड़ मारे जाने से नाराज होकर किराना दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिलासपुर खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय दीपक को उसकी दुकान में बृहस्पतिवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने पांच गोली मारी थी.

पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी 20 वर्षीय कैलाश को स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़ लिया था और वह रोहगिरफ्तार तक जिले का निवासी है. उन्होंने बताया कि दीपक को तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी के पास से पिस्तौल और सात गोली जब्त की गई है. यह भी पढ़ें : देश की सभी सरकारों को धार्मिक त्यौहारों को मनाने के लिए बनाना चाहिए नए दिशानिर्देश: इंद्रेश कुमार

एसीपी (अपराध) प्रीतपाल सिंह सांगवान ने बताया, ‘‘कैलाश, दीपक के घर किराए पर रहता था. कुछ दिनों पहले दोनों के बीच बहस हुई थी और इस दौरा दीपक ने कैलाश को थप्पड़ मार दिया था. उसने थप्पड़ का बदला लेने के लिए दीपक की हत्या कर दी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 01:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).