एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | गुरजीत की हैट्रिक, सिंगापुर को हराकर भारत महिला एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुरजीत कौर की हैट्रिक के साथ मोनिका और ज्योति के दो-दो गोल के दम पर गत चैंपियन भारत ने  महिला एशिया कप हॉकी के पूल ए के मैच में सोमवार को सिंगापुर को 9-1 से हराकर  सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

खेल की खबरें | गुरजीत की हैट्रिक, सिंगापुर को हराकर भारत महिला एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में

मस्कट, 24 जनवरी गुरजीत कौर की हैट्रिक के साथ मोनिका और ज्योति के दो-दो गोल के दम पर गत चैंपियन भारत ने  महिला एशिया कप हॉकी के पूल ए के मैच में सोमवार को सिंगापुर को 9-1 से हराकर  सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

भारतीय टीम की पूल ए में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। टीम ने अपने शुरूआती मुकाबले में मलेशिया को 9-0 से हराया था जबकि पिछले मैच में जापान ने उसे 2-0 से हराकर उलटफेर किया था।

पिछले मैच की नाकामी में पीछे छोड़ते हुए भारत ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार खेल दिखाया।

गुरजीत (आठवें, 37वें, 48वें मिनट) ने दो पेनल्टी कार्नर को गोल में बदले, जबकि मोनिका (छठें, 17वें मिनट) और ज्योति (43वें, 58वें मिनट) ने दो-दो मैदानी गोल दागे। वंदना कटारिया (आठवें मिनट) और मारियाना कुजूर (10वें मिनट) ने भी गोल किये।

भारत बुधवार को पहले सेमीफाइनल में पूल बी की तालिका में शीर्ष पर रहने वाले कोरिया से भिड़ेगा।

पूल ए के एक अन्य मैच में मलेशिया को 8-0 से हराने वाला जापान तालिका में शीर्ष पर रहा। अंतिम चार के एक अन्य मैच में उसका सामना चीन से होगा।

टूर्नामेंट का फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें ने स्पेन और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में इस साल के एफआईएच विश्व कप के लिए स्वत: ही क्वालीफाई कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).