देश की खबरें | गुपकर गठबंधन वास्तव में ‘गुप्तचर संगठन’ है, पाकिस्तान और चीन के लिए कर रहे हैं जासूसी : चौहान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 20 नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में बने ‘गुपकर गठबंधन’ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वास्तव में यह ‘गुप्तचर संगठन’ है जिसके लोग पाकिस्तान और चीन के लिए जासूसी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन ‘देश विरोधी गठबंधन’ है, क्योंकि इसमें शामिल जितने नेता हैं, वे सब राष्ट्र विरोधी बयान देते हैं।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी ने मोदी सरकार फिर कसा तंज, बोले- सरकारी कर्मचारी पस्त, पूंजीपति मित्र मुनाफा कमाने में मस्त!.

चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस इस ‘‘देश विरोधी गुपकर गठबंधन’’ के साथ खड़ी है।

वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा कि चौहान राज्य में फैले कोरोना वायरस को रोकने में अपनी सरकार की विफलता को छिपाने के लिए गुपकर गठबंधन पर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: कोरोना के बढ़ते मामलों पर मध्य प्रदेश सरकार हुई सख्त, शनिवार से पांच जिलों में रात का कर्फ्यू लागू.

पिछले साल केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किये जाने पर इसकी बहाली की मांग को लेकर नेशनल कांफ्रेंस एवं पीडीपी सहित जम्मू-कश्मीर के कुछ प्रमुख क्षेत्रीय दलों ने ‘गुपकार गठबंधन’ का गठन किया है।

चौहान ने आरोप लगाया कि रोशनी कानून की आड़ में इस गुपकर संगठन के नेताओं ने जम्मू कश्मीर में 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन हड़प ली ।’’

चौहान ने कहा, ‘‘यह नेशनल कॉन्फ्रेंस हो या पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) हो, इनके बच्चे तो विदेशों में पढ़ रहे हैं। ये कश्मीरी बेटे-बेटियों के हाथ में पत्थर थमाते रहे हैं। इन्होंने विलासितापूर्ण जीवन जिया। कश्मीर को लूटने की आजादी इनको थी। इन्होंने जम्मू कश्मीर को अंधेरे में धकेला। आज ये सब इकट्ठे होकर देशद्रोह की बोल रहे हैं और कांग्रेस भी इनके साथ-साथ खड़ी हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)