एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने चार लोगों की गोली मार कर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शेरिफ ने बताया कि गोलीबारी के बाद पुलिस के साथ हुयी मुठभेड़ में घायल होने के बाद हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया ।

विदेश की खबरें | अमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने चार लोगों की गोली मार कर हत्या की

शेरिफ ने बताया कि गोलीबारी के बाद पुलिस के साथ हुयी मुठभेड़ में घायल होने के बाद हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया ।

उन्होंने बताया कि 11 साल की एक लड़की जिसे सात गोली लगी है वह इसमें बच गयी है।

पोक काउंटी के शेरिफ ग्रेजी जूड ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हमलावर की पहचान 33 साल के ब्रायन रिले के रूप में की गयी है और उसे रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया ।

उन्होंने बताया कि रिले इराक और अफगानिस्तान में शार्प शूटर के तौर पर काम कर चुका है और जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनने की की कोशिश की ।

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि रिले मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसने अचानक ही लोगों पर गोली बारी शुरू कर दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी ।

जूड ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने कहा है कि वह उसे अक्सर कहा करता था कि वह सीधे ईश्वर से बातचीत कर सकता है ।

उन्होंने बताया कि रिले ने पूछताछ में कहा, ‘‘उनलोगों ने अपने जीवन यापन के लिये भीख मांगी और मैने उन्हें मार डाला है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2021 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).