देश की खबरें | गुलजार आनेवाली किताब में भारतीय सिनेमा के कुछ दिग्गजों की यादें साझा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गीतकार, लेखक व निर्देशक गुलजार अपनी आने वाली किताब में भारतीय सिनेमा, कला और साहित्य की दुनिया की दिग्गज हस्तियों से अपनी मुलाकातों के बारे में बताएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर गीतकार, लेखक व निर्देशक गुलजार अपनी आने वाली किताब में भारतीय सिनेमा, कला और साहित्य की दुनिया की दिग्गज हस्तियों से अपनी मुलाकातों के बारे में बताएंगे।

इस किताब में वह सत्यजीत रे से लेकर आर डी बर्मन और किशोर कुमार से लेकर पंडित भीमसेन जोशी जैसी हस्तियों से रूबरू होने के किस्से को पाठकों के साथ साझा करेंगे।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

इसकी घोषणा प्रकाशन समूह पेंग्विन रेंडम हाउस इंडिया ने बृहस्पतिवार को की।

समूह ने बताया कि अभी अस्थायी तौर पर इस किताब का नाम, 'एक्चुअली...आई मेट देम: ए मेमॉयर' है। इस किताब का प्रकाशन 'हैमिश हैमिल्टन इम्प्रिंट' के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किताब पाठकों को मशहूर बिमल रॉय, रित्विक घटक, ऋषिकेश मुखर्जी और महाश्वेती जैसी हस्तियों के दिलोदिमाग के बारे में गुलजार के चश्मे से झांकने का मौका देगी। वह इन लोगों के साथ काम करने के अपने अनुभवों और अपनी यादों को साझा करेंगे।

यह भी पढ़े | Vinay Sahasrabuddhe Tests Positive for COVID-19: बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव.

गुलजार ने कहा, '' यादें वास्तव में कभी मिटती नहीं है, यह कहीं चेतन और अवचेतन में चलती रहती हैं। कभी-कभी वहां गोते लगा लेने का अनुभव अच्छा होता है। कुछ अच्छे पलों को याद करें और फिर से संजो लें। मैं महान लोगों के समय में पैदा होकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं, और यह मेरा सौभाग्य ही था कि मैं उन लोगों से मिला। उनमें से कुछ के साथ काम करने का मौका मिला। उनमें से कुछ मेरे गुरु, दोस्त और सहकर्मी थे।''

इस किताब में दुर्लभ तस्वीरों के साथ-साथ फिल्मनिर्माताओं, लेखकों, कवियों, संगीतकारों, गायकों और कलाकरों पर अध्याय होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\