खेल की खबरें | गुलवीर ने 30 साल पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़ा, सेना ने चार पदक जीतकर बढ़त बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह ने शुक्रवार को यहां 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन पुरुषों की 5,000 मीटर रेस जीतने के साथ 30 साल पुराना मीट रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

बेंगलुरु, 30 अगस्त राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह ने शुक्रवार को यहां 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन पुरुषों की 5,000 मीटर रेस जीतने के साथ 30 साल पुराना मीट रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

सेना के धावक ने 13:54.70 सेकेंड के समय से स्वर्ण जीतते हुए 1994 में बहादुर सिंह द्वारा बनाये गये 13:54.72 सेकेंड के पिछले मीट रिकॉर्ड को बेहतर किया।

सेना की टीम ने सुबह के सत्र में पुरुषों के ग्रुप में चार पदक जीते।

सेना के लिए दिन का पहला स्वर्ण पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में सर्विन ने जीता। सेना के ही अर्शप्रीत सिंह ने स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया।

लवप्रीत सिंह ने सेना के लिए चौथा पदक कांस्य के रूप में हासिल किया।

महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में महाराष्ट्र की ऐश्वर्या मिश्रा फाइनल में पहुंच गईं। उत्तर प्रदेश की रूपल चौधरी भी पदक दौर में पहुंच गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\