देश की खबरें | गुलाब चंद कटारिया का राजस्थान विधानसभा से इस्तीफा, सदन ने दी विदाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को बृहस्पतिवार को विधायक गुलाब चंद कटारिया ने विधायक पद से अपना त्यागपत्र सौंपा।

जयपुर, 16 फरवरी राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को बृहस्पतिवार को विधायक गुलाब चंद कटारिया ने विधायक पद से अपना त्यागपत्र सौंपा।

उल्लेखनीय है कि कटारिया (78) को असम के राज्यपाल के लिए मनोनीत किया गया है। कटारिया आठ बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने उदयपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

कटारिया के इस्तीफे से 200 सदस्यीय सदन में विधायकों की संख्या घटकर 199 रह गई है। राजस्थान में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे।

विधानसभा में आयोजित विदाई समारोह में असम के मनोनीत राज्यपाल कटारिया को साफा पहनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभिनंदन किया और विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

जोशी ने कहा कि संविधान में राज्यपाल की भूमिका बहुत स्पष्ट है और इस भूमिका के साथ बड़ी जिम्मेदारी होती है कि जो संवेधानिक अपेक्षाएं हैं उन अपेक्षाओं को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘कटारिया के साथ हमारे अनुभव अच्छे भी रहे और कड़े भी रहे हैं। चार साल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में गरिमा पूर्ण कार्य करने में कटारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।’’

जोशी ने कटारिया के स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए उम्मीद जताई ‘‘वह संवैधानिक पद संभालते हुए इसे और ऊचांईयां प्राप्त करेंगे।’’

इस अवसर पर गहलोत ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि कटारिया असम में राज्यपाल के रूप में, संविधान में जो अधिकार दिये गये है उनको लागू करेंगे और राजस्थान का मान-सम्मान कायम रखेंगे।’’

विदाई समारोह में प्रतिपक्ष के उप नेता राजेन्द्र राठौड़, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बलवाल पूनिया, राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी के पुखराज, भारतीय ट्राइबल पार्टी के राम प्रसाद और निर्दलीय विधायक संयम लोढा ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कटारिया के उज्जवल भविष्य की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज