खेल की खबरें | गुकेश ने वापसी की, प्रज्ञानानंदा संयुक्त तीसरे स्थान पर, कार्लसन ने बढ़त हासिल की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी करते हुए शुक्रवार को यहां सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से ड्रा खेलने से पहले हमवतन आर प्रज्ञानानंदा और जर्मनी के विन्सेंट केमर को शिकस्त दी।
वारसॉ, 10 मई विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी करते हुए शुक्रवार को यहां सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से ड्रा खेलने से पहले हमवतन आर प्रज्ञानानंदा और जर्मनी के विन्सेंट केमर को शिकस्त दी।
प्रज्ञानानंदा ने पांचवें दौर में होलैंड के अनीष गिरी को पराजित किया और फिर छठे दौर में केमर पर जीत हासिल की।
नार्वे के कार्लसन ने आठ अंक लेकर चीन के वेई यि के साथ संयुक्त बढ़त बनायी हुई है जबकि प्रज्ञानानंदा और शेवचेंको सात सात अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव, गुकेश और अर्जुन एरिगेसी छह छह अंक लेकर संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। ये सभी स्थानीय स्टार डुडा जान क्रिस्तोफ से पूरे एक अंक आगे हैं।
चार अंक से केमर नौवें स्थान पर हैं और गिरी से पूरे एक अंक आगे हैं।
हालांकि रोमानिया के किरिल शेवचेंको का स्वप्निल सफर एरिगेसी ने समाप्त किया जिन्होंने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।
पहले दो दौर में हार के बाद ड्रा खेलने वाले गुकेश ने चौथे दौर में प्रज्ञानानंदा को 41 चाल में पराजित किया। इसके बाद गुकेश ने केमर को हराया और कार्लसन से बाजी ड्रा करायी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

