अन्य खेल

Tata Steel Chess Masters Tournament 2025: डी गुकेश ने टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट में जीत से किया आगाज, नीदरलैंड के अनीश गिरी को हराया

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने मुश्किल परिस्थितियों से उबर कर नीदरलैंड के अनीश गिरी को पराजित करके टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.

Tata Steel Chess Masters Tournament 2025: डी गुकेश ने टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट में जीत से किया आगाज, नीदरलैंड के अनीश गिरी को हराया
D Gukesh (Photo: @FIDE_chess)

विज्क आन ज़ी (नीदरलैंड), 19 जनवरी: विश्व चैंपियन डी गुकेश ने मुश्किल परिस्थितियों से उबर कर नीदरलैंड के अनीश गिरी को पराजित करके टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. गुकेश ने शुक्रवार को भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न को प्राप्त करने के बाद एम्स्टर्डम के लिए उड़ान पकड़ी थी तथा वह पहले दौर के मैच से कुछ देर पहले ही यहां पहुंचे थे.

यह भी पढें: WI W vs BAN W 1st ODI 2025 Mini Battle: वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला पहले वनडे की मिनी बैटल्स जो बदल सकती हैं मैच का रुख, इन लड़ाइयों पर रहेगी सबकी निगाहें

इस युवा खिलाड़ी पर शुरू में थकान का असर दिखा और एक समय वह हार की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन इसके बाद बाजी पलटने में सफल रहे. ओपन वर्ग में पहले दौर में तीन बाजियों का ही परिणाम निकला. भारत के हरिकृष्णा ने अपने सफेद मोहरों का भरपूर उपयोग करते हुए हमवतन और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को हराया.

लियोन ल्यूक मेंडोंका ने लगभग जीती हुई स्थिति हाथ से निकल जाने दी, क्योंकि उन्होंने कई गलतियां कीं, जिससे जर्मनी के विंसेंट कीमर को विजयी शुरुआत मिली, जबकि आर प्रज्ञाननंदा ने नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ अपना मुकाबला ड्रॉ खेला. पहले दौर की अन्य बाजी भी बराबरी पर छूटी. चीन के गत चैंपियन वेई यी ने अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फैबियानो कारूआना के साथ, नीदरलैंड के मैक्स वार्मरडैम ने सर्बिया के एलेक्सी साराना के साथ और एक अन्य स्थानीय खिलाड़ी जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव के साथ अंक बांटे.

चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने विश्व के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय मास्टर अर्जेंटीना के ओरो फॉस्टिनो को हराकर विजयी शुरुआत की, लेकिन दिव्या देशमुख अपने से ऊंची रैंकिंग वाली उज्बेकिस्तान की नोदिरबेक याकुबोएव से हार गईं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).