Tata Steel Chess 2025: डी गुकेश ने हरिकृष्णा को हराया, प्रज्ञाननंदा और नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ हासिल की संयुक्त बढ़त
यह इस प्रतियोगिता में गुकेश की तीसरी जीत थी जिससे वह यहां अपना पहला खिताब जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं। वह अब भारत के अपने साथी आर प्रज्ञाननंदा और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के पांच पांच अंक है.
यह इस प्रतियोगिता में गुकेश की तीसरी जीत थी जिससे वह यहां अपना पहला खिताब जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं. वह अब भारत के अपने साथी आर प्रज्ञाननंदा और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के पांच पांच अंक है.
प्रज्ञाननंदा ने जोर्डन वैन फॉरेस्ट के साथ, जबकि अब्दुसात्तोरोव ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेला.
यह भी पढें: Australia Open 2025: जोकोविच चोटिल होने के कारण सेमीफाइनल से हटे, ज्वेरेव फाइनल में
भारत के एक अन्य खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा. उन्हें स्थानीय खिलाड़ी मैक्स वार्मरडैम से हार का सामना करना पड़ा. यह उनकी चौथी हार है. एरिगैसी ने इस प्रतियोगिता में अमेरिका के फैबियानो कारूआना के बाद दूसरे वरीय खिलाड़ी के रूप में शुरुआत की थी लेकिन लगातार निराशाजनक प्रदर्शन से उन्होंने लगभग 28 रेटिंग अंक खो दिए हैं और लाइव रेटिंग में छठे स्थान पर खिसक गए हैं.
प्रतियोगिता में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी लियोन ल्यूक मेंडोंका ने चीन के गत चैंपियन वेई यी को ड्रॉ पर रोका. चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने नीदरलैंड के बेंजामिन बोक के साथ ड्रॉ खेला लेकिन दिव्या देशमुख चीन की मियाओई लू से हार गईं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

