जरुरी जानकारी | गुजरात का मत्स्य पालन क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में 1,600 किलोमीटर की सबसे लंबी तटरेखा गुजरात की है और पिछले चार वर्षों में सालाना औसतन 8.5 लाख टन समुद्री मछली का उत्पादन यहां हुआ है।

अहमदाबाद (गुजरात), 18 दिसंबर देश में 1,600 किलोमीटर की सबसे लंबी तटरेखा गुजरात की है और पिछले चार वर्षों में सालाना औसतन 8.5 लाख टन समुद्री मछली का उत्पादन यहां हुआ है।

राज्य 5,000 करोड़ रुपये के निर्यात से भारत के मछली निर्यात में 17 प्रतिशत का योगदान दे रहा है।

गुजरात सरकार ने अब मछली पकड़ने वाले अपने पारंपरिक समुदाय से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने की क्षमता का दोहन करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने का आग्रह किया है, जिससे उसकी मत्स्य पालन क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने में वृद्धि की अपार संभावनाएं उत्पन्न होगी।

राज्य की राजधानी गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ के 10वें संस्करण से इस उद्योग को और समर्थन मिलने की उम्मीद है।

द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन व्यवसायों तथा सरकारों के लिए निवेश के अवसरों की पहचान करने और साझेदारी स्थापित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने हाल ही में यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ गुजरात की सबसे लंबी करीब 1,600 किलोमीटर की तटरेखा है। यह मछली उत्पादन में सबसे आगे है। आज गुजरात 5,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मछली निर्यात कर रहा है, जिससे भारत के कुल मछली निर्यात में राज्य का योगदान 17 प्रतिशत हो गया है। ’’

पटेल ने कहा, ‘‘ जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने मत्स्य पालन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सागर खेडू सर्वंगी विकास योजना शुरू की जो बेहद सफल रही। आज गुजरात की नीली अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।’’

अधिकारियों और मछली पकड़ने वाले समुदाय के सदस्यों ने कहा कि उद्योग मछली पकड़ने से लेकर प्रसंस्करण तक, रोजगार सृजन करने और राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में मछुआरा समुदाय के नेता जीतू कहाड़ा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें छोटे पारंपरिक मछुआरों को नई गैस मशीनें उपलब्ध कराने की योजना लेकर आई हैं, जिससे उन्हें कई तरह से फायदा हो रहा है।

इस साल जुलाई में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में (अस्थायी) समुद्री मछली उत्पादन 6,97,151 मीट्रिक टन और अंतर्देशीय मछली उत्पादन 2,07,078 मीट्रिक टन होने की संभावना है।

राज्य सरकार के अनुसार, गुजरात में एक मछुआरा परिवार की औसत वार्षिक आय पिछले पांच वर्षों में 6.56 लाख रुपये से बढ़कर 10.89 लाख रुपये हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, मशीनी नाव पारंपरिक नौकाओं से कहीं अधिक हैं। पारंपरिक नौकाओं की संख्या 8,625 और मशीनी नाव की 28,355 हैं।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने हाल ही में यहां आयोजित ‘ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया’ 2023 में कहा था कि ध्यान अब गहरे समुद्र में मछली पकड़ने की क्षमता का दोहन करने पर दिया जा रहा है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारें संयुक्त रूप से पारंपरिक मछुआरों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली नौकाएं दिलवाने में मदद करके इस बदलाव में योगदान दे रही है।

उन्होंने कहा कि यह मदद केंद्र की योजनाओं, नीली क्रांति और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के जरिए की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\