देश की खबरें | आप के चुनावपूर्व वादों पर गुजरात के मतदाता विश्वास नहीं करेंगे : गहलोत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशेाक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा गुजरात के मतदाताओं से किये गये वादे ‘‘भ्रामक’’ हैं और राज्य के लोग उनमें नहीं फंसेंगे।
अहमदाबाद, 23 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशेाक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा गुजरात के मतदाताओं से किये गये वादे ‘‘भ्रामक’’ हैं और राज्य के लोग उनमें नहीं फंसेंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ कांग्रेस पर्यवेक्षक गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यालयों से महात्मा गांधी की तस्वीरें हटाकर उनका अपमान करने वाली पार्टी अब राष्ट्रपिता के गृह-राज्य में चुनाव प्रचार कर रही है।
इस साल के आखिर तक होने वाले इस चुनाव में आप के पदार्पण को कमतर दिखाने का प्रयास करते हुए कांग्रेस नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के लोग अरविंद केजरीवाल की पार्टी की चुनावपूर्व ‘गारंटी’ पर भरोसा नहीं करेंगे।
अपनी पार्टी के चुनाव जीतने का भरोसा व्यक्त करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘ वैसे तो कांग्रेस (इस राज्य में) 27 सालों से सत्ता से बाहर है लेकिन हमारे कार्यकर्ता हमेशा लोगों के साथ रहे हैं और उन्होंने इस दौरान उनके मुद्दे उठाये हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात के लोग कुछ अवसरवादियों के ‘‘भ्रामक’’ चुनावी वादों पर भरोसा नहीं करेंगे।’’’
उन्होंने ऐसा कहते हुए आप का नाम नहीं लिया। वह पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों एवं प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। गहलोत के साथ कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल भी थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)