देश की खबरें | गुजरात: दो राजस्व अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजमार्ग का काम कर रहे एक ठेकेदार से कथित तौर पर एक लाख रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए दो राजस्व अधिकारियों को पकड़ा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 14 अक्टूबर गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजमार्ग का काम कर रहे एक ठेकेदार से कथित तौर पर एक लाख रुपये बतौर रिश्वत लेते हुए दो राजस्व अधिकारियों को पकड़ा है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Hyderabad Floods Pics and Videos: हैदराबाद में आफत की बारिश ने किया लोगों को बेहाल, देखें चौंकाने वाली तस्वीरें और वीडियो.

अधिकारी ने कहा कि एसीबी ने वडोदरा जिले के पडरा गांव के राजस्व कार्यालय में मंगलवार को जाल बिछाकर राजस्व अधिकारी गलाभाई बरिया और उप राजस्व अधिकारी कांजीभाई पारगी को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

एसीबी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता को हाल ही में वडोदरा के पडरा तालुका से होकर जाने वाले निर्माणाधीन वडोदरा-मुंबई राजमार्ग के एक भाग में मिट्टी डालने का ठेका मिला था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: आरजेडी नेता और सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा पर्चा, राबड़ी देवी को हराने वाले बीजेपी नेता सतीश यादव से है टक्कर.

ठेकेदार को गांवों से मिट्टी निकालने के लिए खनन विभाग से स्वीकृति चाहिए थी और इसके लिए उसने पडरा राजस्व विभाग को फाइल सौंपी थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी ने पहले डेढ़ लाख रुपये की मांग की और बाद में एक लाख रुपये पर मान गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\