देश की खबरें | गुजरात: साबरकांठा और राजकोट में व्यापारियों ने स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गुजरात के साबरकांठा के खेड़ब्रह्म कस्बे में और राजकोट में मुख्य अनाज बाजार में सभी व्यापारियों ने एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 14 सितंबर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गुजरात के साबरकांठा के खेड़ब्रह्म कस्बे में और राजकोट में मुख्य अनाज बाजार में सभी व्यापारियों ने एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दुकानदारों द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद, सोमवार को खेड़ब्रह्म नगर के सभी बाजार बंद रहे।

यह भी पढ़े | Manish Sisodia Tests Positive for Covid-19: दिल्ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी.

राजकोट अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिपिन केसरिया ने कहा कि साबरकांठा की तरह ही राजकोट शहर की मुख्य अनाज मंडी में सप्ताह भर का आंशिक लॉकडाउन शुरु हुआ। मंडी में 200 से अधिक दुकानें हैं और यहां दोपहर तीन बजे के बाद सभी दुकानें बंद रहेंगी।

खेड़ब्रह्म नगर पालिका के उपाध्यक्ष जिग्नेश जोशी ने कहा कि उन्होंने दुकानदारों के साथ बैठक की और कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया।

यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस रिमांड: 14 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, "कस्बे के सभी बाजार और दुकानें 21 सितंबर तक बंद रहेंगी।"

रविवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, साबरकांठा में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 13 नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\