एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात : तिपहिया वाहन के पुल से नीचे गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, आठ घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के भंवाद शहर के पास शनिवार को एक तिपहिया वाहन के पुल से नीचे गिर जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात : तिपहिया वाहन के पुल से नीचे गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, आठ घायल

देवभूमि द्वारका, छह मई गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के भंवाद शहर के पास शनिवार को एक तिपहिया वाहन के पुल से नीचे गिर जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भंवाद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में दो महिला यात्रियों और तिपहिया वाहन के चालक की मौत हो गई और आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि ‘चकदा’ वाहन अनियंत्रित होने के कारण पुल की रेलिंग तोड़कर सूखी नदी में 20 फुट नीचे जा गिरा।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे रूपमोरा गांव के पास एक राज्य राजमार्ग पर उस वक्त हुआ जब वाहन जामजोधपुर शहर से खंभालिया की ओर जा रहा था।

‘चकदा’ एक तिपहिया वाहन है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों और माल की ढुलाई के लिए किया जाता है।

उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को जामनगर और खंभालिया के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतक महिलाएं अहमदाबाद की रहने वाली थीं और जामजोधपुर के धराफा गांव में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने गई थीं। जब वे लौट रही थीं तभी हादसा हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).