देश की खबरें | गुजरात: गिर वन्यजीव अभयारण्य में शेरों का पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में जूनागढ़ जिले के गिर वन्यजीव अभयारण्य में शेरों का अपने वाहनों से पीछा कर उन्हें कथित तौर पर परेशान करने और मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जूनागढ़ (गुजरात), सात जनवरी गुजरात में जूनागढ़ जिले के गिर वन्यजीव अभयारण्य में शेरों का अपने वाहनों से पीछा कर उन्हें कथित तौर पर परेशान करने और मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल छह लोगों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो राजस्थान के रहने वाले हैं।

वन अधिकारियों के अनुसार, जूनागढ़ जिले में सासन गिर के पास गिर वन्यजीव अभयारण्य में दो सप्ताह पहले इस घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्ड किये जाने की संभावना है।

एक वीडियो में, कुछ लोगों को दो वाहनों पर शेरों के झुंड का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। कुछ आरोपियों ने गांव की सड़क पर खतरनाक तरीके से शेरों के करीब गाड़ी चलाते हुए अपने मोबाइल फोन से वीडियो शूट किया।

जूनागढ़ वन्यजीव मंडल की मुख्य वन संरक्षक अराधना साहू ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया, क्योंकि शेरों को परेशान करना एक गैर-जमानती अपराध है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियां उन वीडियो के आधार पर की गईं जो वायरल हुए और वन विभाग के संज्ञान में आई।

साहू ने कहा, ‘‘हमने उनमें से तीन को पूछताछ के लिए बुलाया था और उन्हें हिरासत में लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड