देश की खबरें | गुजरात: अदालत ने आप विधायक वसावा की जमानत याचिका पर फैसला 14 जुलाई तक सुरक्षित रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के नर्मदा जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा की जमानत याचिका पर अपना फैसला 14 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया।
राजपीपला, 11 जुलाई गुजरात के नर्मदा जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा की जमानत याचिका पर अपना फैसला 14 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया।
वसावा को एक तालुका पंचायत पदाधिकारी की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए वी हीरपारा ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद वसावा की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। राज्य सरकार ने उनकी याचिका का विरोध किया।
वसावा के वकील सुरेश जोशी ने अदालत में दलील दी कि नर्मदा जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित डेडियापाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस थाना में दर्ज प्राथमिकी में उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोप ‘‘फर्जी’’ हैं और ‘‘राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता’’ के कारण लगाए गए हैं। आप विधायक इस समय वडोदरा केंद्रीय कारागार में कैद हैं।
जोशी ने कहा, ‘‘अदालत ने अपना फैसला सोमवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।’’
पुलिस ने रविवार को बताया कि वसावा को पांच जुलाई को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वसावा ने नर्मदा के डेडियापाड़ा में एक तालुका पंचायत अध्यक्ष पर हमला किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

