देश की खबरें | गुजरात: निकाय चुनाव से पहले राज्य चुनाव आयोग ने जारी किया प्राथमिक परिसीमन आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने पांच नगर निगमों, छह नगर पालिकाओं, 16 जिला पंचायतों और 29 तालुका पंचायतों के परिसीमन के लिए प्राथमिक आदेश जारी किया है और लोगों से सुझाव मांगे हैं।
अहमदाबाद, चार सितंबर गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने पांच नगर निगमों, छह नगर पालिकाओं, 16 जिला पंचायतों और 29 तालुका पंचायतों के परिसीमन के लिए प्राथमिक आदेश जारी किया है और लोगों से सुझाव मांगे हैं।
अभी तक चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन नवंबर के अंत तक चुनाव होने की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़े | Teacher’s Day 2020: मिलिए 16 वर्ष के ‘नन्हे मास्टरजी’ से, 8 वर्षों से पढ़ा रहे हैं गरीब बच्चों को.
एसईसी ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि वर्तमान परिसीमन में वे स्थानीय निकाय हैं जिनके भौगोलिक क्षेत्र और वार्डों की संख्या, 2015 में हुए पिछले परिसीमन के बाद बदल गई थी।
एसईसी ने कहा कि उसने परिसीमन प्रक्रिया के लिए बृहस्पतिवार को प्राथमिक आदेश जारी किया।
यह भी पढ़े | Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 64 सीटों पर होंगे उपचुनाव.
वक्तव्य में कहा गया कि राज्य भर में 29 तालुका पंचायतों का भी परिसीमन किया जाएगा।
परिसीमन के लिए एसईसी द्वारा अंतिम आदेश जारी करने से पहले लोगों से उनके सुझाव मांगे गए हैं।
नगर निगमों और नगर पालिकाओं के संबंध में 10 दिन के भीतर सुझाव अपेक्षित हैं और जिला तथा तालुका पंचायतों के संबंध में सात दिन के भीतर सुझाव दिए जा सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)