देश की खबरें | गुजरात : वडोदरा जेल के सात कैदी साबुन का पानी पीने के बाद अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में वडोदरा केंद्रीय कारागार परिसर में सात विचाराधीन कैदियों ने झड़प के बाद साबुन मिला पानी पी लिया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

वडोदरा (गुजरात), 22 सितंबर गुजरात में वडोदरा केंद्रीय कारागार परिसर में सात विचाराधीन कैदियों ने झड़प के बाद साबुन मिला पानी पी लिया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि विभिन्न आपराधिक मामलों में आरोपी इन विचाराधीन कैदियों ने बुधवार शाम को हुई झड़प के दौरान जेलर से भी मारपीट की।

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) अभय सोनी ने बताया कि गुजरात आतंकवाद एवं संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत आरोपों का सामना कर रहे विचाराधीन कैदियों को बाहर से भोजन मंगाने की अनुमति नहीं होती जबकि अन्य कैदियों को यह सुविधा उपलब्ध होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, जिन्हें यह सुविधा नहीं दी गयी है वे दूसरे विचाराधीन कैदियों का टिफिन ले लेते हैं और उन्हें अपने पास रख लेते हैं। जब जेल प्राधिकारियों को इसके बारे में पता चलता तो उन्होंने इन कैदियों को अलग बैरक में भेजने की कोशिश की।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद झड़प शुरू हो गयी और विरोध में सात कैदियों ने पानी में साबुन घोला तथा बड़ी मात्रा में इसे पी लिया।’’

उन्होंने बताया कि विचाराधीन कैदियों ने जेलर से भी मारपीट की, जिसके बाद उनके खिलाफ दंगा करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने समेत अन्य धाराओं में रावपुरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

सोनी ने बताया कि जिन सात कैदियों ने साबुन का पानी पी लिया था उन्हें बुधवार रात को वडोदरा के एसएसजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे स्वस्थ हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड