गुजरात ने राजस्थान, मप्र के फंसे हुए प्रवासियों को मूल स्थान भेजा, अन्य को जाने की इजाजत दी

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन के लागू होने के बाद से विभिन्न राज्यों के हजारों प्रवासी सूरत और गुजरात के अन्य शहरों में फंस गए हैं।

जमात

अहमदाबाद, 28 अप्रैल गुजरात के सूरत से 150 प्रवासियों को निजी बसों में ओडिशा जाने की इजाजत देने के एक दिन बाद, प्रशासन ने 36 कामगारों के एक समूह को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जाने की अनुमति दे दी।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन के लागू होने के बाद से विभिन्न राज्यों के हजारों प्रवासी सूरत और गुजरात के अन्य शहरों में फंस गए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (श्रम और रोजगार) विपुल मित्रा ने एक बयान में बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी बसें लगाकर पिछले तीन दिनों में लगभग 4500 प्रवासी श्रमिकों को राजस्थान और मध्य प्रदेश में उनके मूल स्थानों पर भेजा है।

उन्होंने बताया कि गुजरात के 158 शिविरों में रह रहे राजस्थान के 2314 मजदूरों को 27 अप्रैल को राज्य परिवहन की 84 बसों में उन्हें उनके मूल स्थान भेजा गया।

उन्होंने बताया कि बस में चढ़ने से पहले सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया।

मित्रा ने बताया कि इसी तरह से 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश से 2,300 श्रमिकों को राज्य परिवहन की करीब 100 बसों में उन्हें उनके मूल स्थानों पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि कि गुजरात के विभिन्न जिलों के 898 मजदूरों को भी उनके गृह जिलों या उनके स्थान पर भेज दिया गया है।

सूरत से विधायक संगीता पाटिल ने ने बताया " आज, एक निजी बस में 36 प्रवासियों को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर तक यात्रा करने की अनुमति दी गई। बसों को सफर से पहले अच्छी तरह से साफ किया गया था। "

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के कारण यह संभव हुआ।

विधायक ने कहा, " प्रवासी बहुत खुश थे। और प्रवासियों को आने वाले दिनों में उनके मूल राज्य जाने की अनुमति दी जाएगी। "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\