देश की खबरें | गुजरात: दो नाबालिग लड़कों के यौन शोषण के आरोप में स्कूल प्रधानाचार्य, छात्रावास वार्डन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जूनागढ़ जिले के भेसन कस्बे के पास एक निजी बोर्डिंग स्कूल के प्रधानाचार्य और छात्रावास वार्डन को दो नाबालिग छात्रों का यौन शोषण करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जूनागढ़, सात जुलाई गुजरात के जूनागढ़ जिले के भेसन कस्बे के पास एक निजी बोर्डिंग स्कूल के प्रधानाचार्य और छात्रावास वार्डन को दो नाबालिग छात्रों का यौन शोषण करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक हितेश धंधल्या ने आरोपियों की पहचान न्यू अल्फा स्कूल के प्रधानाचार्य केवल लखनोत्रा और छात्रावास वार्डन हीरेन जोशी के रूप में की है।
पुलिस उपाधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया, "आरोपियों ने स्कूल में पढ़ने और परिसर स्थित छात्रावास में रहने वाले दो छात्रों का कथित तौर पर यौन शोषण किया। स्कूल के एक ट्रस्टी की शिकायत के आधार पर आज भेसन थाने में लखनोत्रा और जोशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"
उन्होंने कहा, "दो छात्रों ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी उनके निजी अंगों को छूकर उनका यौन शोषण करते थे। छात्रावास में रहने वाले दो अन्य छात्रों ने कथित कृत्य को देखा था।’’
धंधल्या ने कहा, ‘‘लखनोत्रा और जोशी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों आरोपियों ने और बच्चों का भी शोषण किया है।’’
जिला शिक्षा अधिकारी लताबेन उपाध्याय ने बताया कि यह मामला रविवार को तब प्रकाश में आया जब स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के साथ बैठक के दौरान कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि लखनोत्रा और जोशी ने उनके बच्चों के साथ छेड़छाड़ की।
उपाध्याय ने बताया कि आरोपों के सत्यापन के लिए उन्होंने सोमवार को पुलिस के साथ परिसर का दौरा किया।
उपाध्याय ने कहा, "छात्रों से बात करने के बाद, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानाचार्य और छात्रावास वार्डन द्वारा दो नाबालिग छात्रों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया गया। यह पुलिस जांच का विषय है कि और छात्र प्रभावित हुए हैं या नहीं। ट्रस्ट द्वारा दोनों को पहले ही सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

