देश की खबरें | गुजरात: प्रधानमंत्री 19-20 अप्रैल को गुजरात की यात्रा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-20 अप्रैल को गुजरात की दो दिवसीय यात्रा करेंगे और इस दौरान वह राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, आठ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-20 अप्रैल को गुजरात की दो दिवसीय यात्रा करेंगे और इस दौरान वह राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस यात्रा से पहले, जूनागढ़ जिले के गनठिला गांव में 10 अप्रैल को एक धार्मिक कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करने का प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है।

जूनागढ़ स्थित गनठिला गांव के श्री उमिया माताजी मंदिर ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 10 अप्रैल को राम नवमी पर मंदिर के ‘महा-पटोत्सव’ के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दोपहर एक बजे लोगों को संबोधित करेंगे।

माता उमिया, पाटीदार या पटेल समुदाय की कुल देवी हैं और पटोत्सव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने की वर्षगांठ है।

मंदिर के बयान में सूचित किया गया है कि पाटीदार समुदाय के सदस्य 10 अप्रैल को उक्त स्थान पर बड़ी संख्या में उपस्थित हों। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल भी वहां उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री की दो दिवसीय यात्रा के बारे में अधिकारियों द्वारा साझा किये गये ब्योरे के मुताबिक, मोदी 19 अप्रैल को बनासकंठा के देवदार तालुका में बनास डेयरी की एक नयी दुग्ध प्रसंस्करण इकाई का उदघाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री, बनास डेयरी में दूध जमा करने वाली 1.5 लाख महिला पशुपालकों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री, आगामी ‘ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन’ के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए दोपहर में जामनगर पहुंचेंगे। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और केंद्रीय आयुष मंत्रालय के साथ हुए एक समझौते के तहत स्थापित किया जा रहा है।

आयुष मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक डब्ल्यूएचओ महानिदेशक डॉ टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस भी इस अवसर पर उपलब्ध रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के 20 अप्रैल को आदिवासी बहुल दाहोद जिले के नजदीक ख्रोद गांव में एक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाद में, शाम में वह गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार सम्मेलन 2022 का उदघाटन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\