देश की खबरें | गुजरात: एनआईए ने चार बांग्लादेशी नागरिकों समेत अलकायदा के पांच सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा के साथ कथित संबंधों और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों समेत पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को यहां गुजरात की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

अहमदाबाद, 10 नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा के साथ कथित संबंधों और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों समेत पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को यहां गुजरात की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

एजेंसी के विशेष लोक अभियोजक अमित नायर ने विशेष एनआईए न्यायाधीश कमल सोजित्रा की अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

एजेंसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनआईए की जांच में गिरफ्तार व्यक्तियों के सहयोग से भारत-बांग्लादेश सीमा के पार स्थित अल कायदा के आतंकवादियों द्वारा सावधानीपूर्वक नियोजित साजिश रचे जाने का खुलासा हुआ है, जिसका उद्देश्य भारत में आतंकवादी कृत्यों और गतिविधियों को अंजाम देना था।

मई में, गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने अल कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर बांग्लादेश के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो जाली और फर्जी पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके भारत में प्रवेश करने के बाद अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे थे।

एटीएस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन के चार सदस्यों को अल कायदा की अवैध गतिविधियों के लिए धन जुटाने, स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए राजी करने के लिए भारत भेजे जाने से पहले बांग्लादेश स्थित उनके आकाओं द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा निहितार्थ और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए, गृह मंत्रालय ने जून में मामले को एनआईए को स्थानांतरित कर दिया था।

एनआईए ने जून में गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

आरोप पत्र में नामजद आरोपियों के नाम मोहम्मद सोजिब मियां, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ ​​मुन्ना खान, जहांगीर उर्फ ​​अजहरुल इस्लाम, अब्दुल लतीफ उर्फ ​​मोमिनुल अंसारी और फरीद है। आरोप पत्र के अनुसार, सोजिब मियां, मुन्ना खान, जहांगीर और अब्दुल लतीफ बांग्लादेश के नागरिक हैं, जिन्होंने भारत में गुप्त रूप से काम करने और अपने आतंकवादी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जाली दस्तावेज बनवाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका