देश की खबरें | गुजरात: 14 लाख रुपये की एमडी, 400 किलोग्राम से अधिक अन्य संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने एक कारखाने से 14 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन (एमडी) और 427 किलोग्राम अन्य संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया तथा इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भरूच (गुजरात), 21 अक्टूबर गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने एक कारखाने से 14 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन (एमडी) और 427 किलोग्राम अन्य संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया तथा इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विशेष अभियान समूह (एसओजी) के पुलिस निरीक्षक आनंद चौधरी ने बताया कि अंकलेश्वर जीआईडीसी क्षेत्र स्थित ‘अवसर एंटरप्राइज’ से जब्त संदिग्ध सामग्री को पुष्टि के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के एसओजी और सूरत पुलिस के दल ने रविवार रात संयुक्त रूप से की गई छापेमारी में कारखाने से 14.10 लाख रुपये मूल्य की 141 ग्राम एमडी जब्त की गई।
अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
इससे पहले 13 अक्टूबर को गुजरात और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान में अंकलेश्वर में अवकर ड्रग्स लिमिटेड फैक्टरी से पांच हजार करोड़ रुपये मूल्य की 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की थी और अब उसके एक सप्ताह बाद यह कार्रवाई की गई है।
इससे कुछ सप्ताह पहले ही दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में एक गोदाम पर छापेमारी कर 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप जब्त की थी।
दिल्ली के रमेश नगर स्थित एक दुकान से 10 अक्टूबर को 208 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई थी।
पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ ‘फार्मा सॉल्यूशन सर्विसेज’ नाम की एक कंपनी का था और यह गुजरात के अंकलेश्वर स्थित अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

